फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अब वॉल पेंटिंग से शहर को चमकाने का प्रयास

Tue, 16 Jan 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी32 : रोहतक रोड पर जाने वाला अंडरपास, जिस पर करवाई जाएगी वॉल पेंटिंग। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद शहर के सुंदरीकरण में जुटा है। अब नगर परिषद 22 लाख रुपये खर्च करके शहर में वॉल पेंटिंग करवाएगी। रोहतक रोड पर जाने वाले अंडरपास, पुराने बस स्टैंड, गोहाना रोड समेत कई मार्गों के पास दीवारों पर वॉल पेंटिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद चैयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने बताया कि अपना शहर खूबसूरत वॉल पेंटिग से चमकेगा। पुरानी काठ मंडी की साइड से रोहतक रोड पर जाने वाले अंडर पास व पुराने बस स्टैंड गोहाना रोड से रोहतक रोड़ पर जाने वाले सैन मार्ग पर अंडर पास में आकर्षक वाॅल पेंटिंग की जाएगी। इन दोनों अंडरपासों में वॉलपेंटिंग के माध्यम से जागरूकता से संबंधित स्लोगन, राष्ट्र के प्रति जागरूकता एवं आकर्षक व सुंदर चित्रकारी के साथ वॉल पेंटिंग की जाएगी। इन दोनों अंडरपास में वाल पेंटिंग के माध्यम से भव्य लुक देने के लिए 22 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी ने बताया कि सौंदर्यकरण के साथ-साथ वॉल पेंटिग प्रेरक और संदेशात्मक भी होगी, जो नजर पड़ते ही लोगों के मनोभाव पर प्रभाव डालेगी। सामाजिक संदेश की बात करें तो स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी अनेक वॉल पेंटिग भी बनाई जाएंगी, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, भविष्य की जरूरत जल का सदुपयोग, प्लास्टिक को ना कहें, हरियालीकरण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी आदर्श व सामाजिक संदेश से जुड़ी पेंटिग्स शामिल हैं। युवा पीढ़ी विशेषकर विद्यार्थियों को ऐसी पेंटिग से सीख मिलेगी।

16जेएनडी32 : रोहतक रोड पर जाने वाला अंडरपास, जिस पर करवाई जाएगी वॉल पेंटिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें