16जेएनडी29: पालवां गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। स
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह मंगलवार को पालवां गांव पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के साथ उनकी समस्याओं सुनीं।
इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं तो उन्होंने सोच समझ कर ही फैसला लिया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जेजेपी, भाजपा गठबंधन टूटने को लेकर बीरेंद्र सिंह के तारीख पर तारीख दिए जाने के सवाल पर कहा कि उसको पता नहीं न तारीख पर तारीख का मतलब ये होता है कि बिल्कुल कंडम लिस्ट में जाएगा, अभी तो कंडम लिस्ट बाकी है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव नहीं लड़ेंगे। आज मैं लिख कर देता हूं। हम तो कहते हैं कि दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव लड़ें पता तो लगे कि चार साल उसने हलके में क्या किया है। ये लोग सियासत में ढूढ़ते है कहां इनको ऐसा हलका मिले जहां ये लोगों को फिर चकमा दे सकें। बीरेंद्र सिंह समर्थकों को भाजपा में सम्मान नहीं मिलने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया में अलग तरह की चर्चा होती है तो वहीं कोई कार्यकर्ता कहता है ठीक है कोई कहता है ठीक नहीं है, लेकिन मैं ये कहता हूं कि चुनावी साल है, मेरा 52 साल का राजनीति अनुभव है जो भी मैं करूंगा ठीक करूंगा। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, राममेहर दनौदा, राजेंद्र चहल, बलबीर सफा खेड़ी, काला, कृष्ण, धीरज मौजूद थे।
16जेएनडी29: पालवां गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। स