जुलाना (जींद)। क्षेत्र के पौली गांव में विधायक विनेश फोगाट ने ग्रामीणों को कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाला एक भी रुपया उनके घर में प्रयोग नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से मिलने वाली राशि गांवों में विकास कार्याें में लगाई जाएगी। जुलाना से विधायक बनने के बाद पहली बार ओलंपियन व कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट जुलाना हलके के गांवों के दौरे कर रही हैं।
विज्ञापन
विनेश फोगाट ने कहा कि जुलाना हलके में जो भी समस्याएं हैं, वो उनको विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का काम करेंगी। सरकार नंदगढ़ गांव में सुंदर ब्रांच नहर टूटने से खराब हुई फसलों की जल्द से जल्द स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने का काम करे, ताकि किसानों को राहत मिल सके।