फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों का पूरे दिन हंगामा, शाम को उठाया शव

Tue, 07 Jul 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



 शहर के विकास नगर में युवक सन्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में परिजनों ने सामान्य अस्पताल में जमकर बवाल काटा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और दस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग को लेकर जींद-गोहाना मार्ग जाम कर दिया। बाद में डीएसपी कुलवंत सिंह बिश्नोई और बिजेंद्र बल्हारा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे मार्ग जाम रहने से राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे और वहां पर भी देर शाम तक हंगामा किया। देर शाम को प्रशासन के आश्वासन देने के बाद परिजन मृतक के शव को उठाने को तैयार हुए। विकास नगर निवासी सन्नी की रविवार देर शाम बाइक सवार तीन युवकों ने तीन गोली मार कर हत्या कर दी थी। सोमवार सुबह चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर दिया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और दस लाख का मुआवजा व एक परिजन को नौकरी देने की मांग करके शव को उठाने से मना कर दिया। हत्यारोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर जींद-गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलवंत बिश्नोई, डीएसपी बिजेंद्र बल्हारा मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे बाद अस्पताल में बैठकर बातचीत करने की बात कही। उसके बाद परिजन जाम खोलने के लिए तैयार हुए। अस्पताल में पहुंचने के बाद भी परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान डीएसपी कुलवंत बिश्रोई तथा ओम सिंह बल्हारा से परिजनों की 11 सदस्यीय कमेटी ने बातचीत की। इसमें परिजनों ने डिमांड की इस मामले में एससीएसटी एक्ट जोड़ा जाए, सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए, दस लाख रुपये का मुआवजा दिए जाए। इस पर डीएसपी कुलवंत बिश्रोई ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में एससीएसटी एक्ट जोड़ देगी, आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी और किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी दो ही डिमांड पूरी कर सकती है। नौकरी देने तथा मुआवजे की बात सिविल प्रशासन कर सकता है। इसके बाद तहसीलदार रामफल कटारिया परिजनों के बीच पहुंचे। जहां पर उन्होंने उनकी डिमांड को सरकार की बात तक पहुंचाने की बात कही, लेकिन परिजन उससे संतुष्ट नहीं हुए। एसडीएम योगेश कुमार सामान्य अस्पताल पहुंचे और परिजनों को मुआवजा देने और नौकरी के लिए सरकार के पास सिफारिश भेजने का आश्वासन दिया। उसके बाद परिजन शव को उठाने को तैयार हो गए। देर शाम को परिजनों ने शव को उठाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

जाम के दौरान वाहनों को पहुंचाया नुकसान
जींद-गोहाना पर जाम लगा रहे मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जब जाम लगाया जा रहा था तो इसी दौरान थ्री व्हीलर चालक वहां से निकालने का प्रयास करने लगा। लेकिन जाम लगा रहे लोगों ने वहां से नहीं निकलने दिया, लेकिन थ्री व्हीलर की सवारियों ने जाम लगा रहे लोगों का विरोध किया। इस पर जाम लगाने वाले लोगों ने थ्री व्हीलर के शीशे पर पत्थर मारकर तोड़ दिया। पुलिस ने बीच बचाव करके मामले को शांत किया।
विज्ञापन


एससीएसटी की धारा जोड़ने के लिए पूरे दिन चली बहस
पुलिस ने मृतक के पिता रिषीपाल की शिकायत पर पुलिस सात लोगों को नामजद और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें नामजद लोग एससी जाति से संबंध रखते थे। लेकिन सोमवार को परिजनों ने आरोप लगाया कि इन लोगों के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं और वह जनरल जाति से संबंध रखते हैं। इसलिए मामले में एससीएसटी एक्ट भी जोड़ा जाए। डीएसपी कुलवंत बिश्रोई से बातचीत के बाद मामले में एससीएसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई।

सात लोगों को किया नामजद
पुलिस ने किशोर सन्नी की हत्या के मामले में उसके पिता रिषीपाल की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ हत्या, साजिश रचने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया कि दुर्गा कॉलोनी निवासी कपूरा के परिवार के साथ पुराने लड़ाई झगड़े का मामला चल रहा है। उसका बेटा रोहतक में फर्नीचर बनाने का काम सीखता था। लड़ाई झगड़े के मामले की अदालत में पेशी थी और उसी को लेकर वह घर आया था। इस दौरान कपूरा और कॉलोनी के दूसरे लोगों ने साजिश के तहत उसकी अज्ञात लोगों से हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में दुर्गा कॉलोनी निवासी रवि, परियाग, लाडी, कपूरा, राममेहर, शमशेर, सोनू को नामजद करके तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनकी अधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं की।
विज्ञापन


पांच लोगों के नाम बाद में दिए
मृतक के परिजनों ने सोमवार को मामले में अन्य लोग शामिल होने का भी आरोप लगाया। परिजनों ने इन लोगों के नाम भी एफआईआर में शामिल करने की मांग की। इस पर पुलिस ने परिजनों से उनके नाम भी मांगे। परिजनों ने पुलिस को दुर्गा कॉलोनी निवासी मनजीत कौर, छारा, विक्की, राजो पत्नी कपूरा का नाम पुलिस को दिया। पुलिस ने इन लोगों के नाम भी एफआईआर में शामिल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें