फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Tue, 18 Jun 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी39: नहर में सर्च अभियान चलाते हुए गोताखोर।
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों की हांसी ब्रांच नहर में नहाते वक्त डूबे शुभम का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह की शुभम के माता-पिता व रिश्तेदारों के अलावा सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ नहर पटरी पर पहुंच गए थे। रातभर में नहर में पानी कम होने के बाद स्थानीय लोग नहर के आरपार रस्सा डालकर शुभम को ढूंढ़ने में जुट गए थे, लेकिन उनके प्रयास असफल रहे।
करनाल के गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी गई। सूचना पाकर गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के सदस्यों अंग्रेज सिंह विर्क, बलविंद्र विर्क व बोबी के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों ने सारे घटनाक्रम का जानकर ऑक्सीजन का सिलेंडर पीछे बांधकर नहर में उतर गए। प्रगट सिंह व उनकी टीम ने सफीदों के नहर पूल से गांव मुआना गांव तक नहर में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह का कहना है कि रात को ही अंटा हैड से नहर का पानी कम करवा दिया गया था।
विज्ञापन

सुबह तक पानी काफी कम हो गया था। स्थानीय लोगों के अलावा फेमस गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आदर्श कालोनी सफीदों निवासी शुभम उर्फ बच्ची (28) रविवार को नहर में नहाने के लिए कूद गया और कुछ ही देर में पानी में समा गया। सुबह को वह घर से यह कहकर गया था कि वह गाड़ी के साथ सरहिंद जा रहा है लेकिन वह गाड़ी पर जाने की बजाए नहर पर नहाने के लिए पहुंच गया। संवाद

17जेएनडी39: नहर में सर्च अभियान चलाते हुए गोताखोर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें