फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12 ग्राम हेरोइन के साथ दंपती गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी15: हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने रेवर गांव से दंपती को 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सांसी बस्ती रेवर निवासी रेखा और उसके पति राकेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम बस अड्डा दातासिंह वाला के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि रेवर निवासी रेखा और उसका पति राकेश हेरोइन बेचने का काम करते हैं। वह इस समय बाइक पर सवार होकर रेवर से दातासिंह वाला रोड पर जा रहे हैं।
पुलिस ने रेवर गांव के रजवाहे के पास नाकाबंदी कर दंपती को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 12 ग्राम हेरोइन मिली। रेखा पर पहले भी मादक पदार्थ बेचने का मामला दर्ज है। गढ़ी थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद

17जेएनडी15: हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें