फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Sat, 02 Aug 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी13-हांसी ब्रांच नहर में डूबे युवक को ढूंढते हुए गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के जयंती देवी मंदिर के पास बुधवार रात को नहर में डूबे युवक का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया है। गोताखोर की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। वहीं युवक की मां अमरजीत ने आरोप लगाए हैं कि रात को पड़ोसी रामबिलास उसे घर से बुलाकर ले गया था उसी ने नहर में धक्का दिया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी महिला अमरजीत ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसके पति सेवा सिंह की मौत हो चुकी है। उसका 26 वर्षीय बेटा मोहित फ्लैक्स का काम करता था। बुधवार रात 11 बजे के करीब उसका बेटा मोहित घर पर था तभी पड़ोसी रामबिलास का फोन आया। उसके बाद मोहित फोन को घर पर ही रखकर रामबिलास के साथ चला गया।
सुबह तक भी मोहित नहीं आया तो उन्होंने तलाश की। इसमें पता चला कि मोहित ने जयंती देवी मंदिर के पास नहर में छलांग लगा दी। महिला ने कहा कि उसने अपने स्तर पर पता किया मोहित ने खुद छलांग नहीं लगाई बल्कि रामबिलास ने ही उसे धक्का दिया है। युवक को डूबे हुए 42 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


वर्जन

रात को युवक नहर में डूबा है। गोताखोर बाहर से बुलाए गए जिसमें समय लग गया। युवक की मां की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। नहर में युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


-सुरेंद्र, इंचार्ज, पुलिस चौकी, झांझ गेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें