फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टेट के आधार पर किसी अध्यापक का रोजगार नहीं छीना जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के 23 सितंबर को पानीपत में शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में हुई बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा विजय कुमार दहिया, निदेशक माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार और निदेशक मौलिक शिक्षा मनिता मलिक मौजूद रहे। संघ के राज्य प्रधान प्रभु सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की लंबित मांगों पर चर्चा की। प्रदर्शन में जींद से भी सैकड़ों अध्यापक शामिल हुए थे। राज्य महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त अध्यापकों के लिए टेट की अनिवार्यता के मुद्दे पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि टेट के आधार पर किसी शिक्षक का रोजगार नहीं छीना जाएगा। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। बैठक में जेबीटी शिक्षकों के लंबित तबादलों, मॉडल संस्कृति व पीएमश्री स्कूलों में शिक्षकों को स्कूल आवंटन और इसके बाद सामान्य तबादला प्रक्रिया शुरू करने पर भी सहमति बनी। प्राथमिक स्कूलों में पहले चरण में 4600 चतुर्थ श्रेणी के पद सृजित करने, गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी कम करने और सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन पर भी चर्चा हुई। संघ ने लंबित एसीपी, मेडिकल, सीसीएल व पे-प्रोटेक्शन मामलों के समाधान के लिए सिटिजन चार्टर बनाने की मांग रखी। 28 सितंबर को सेवा नियमों में संशोधन को लेकर अलग बैठक होगी। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें