फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों में नहीं है सुरक्षा का इंतजाम, रात में नहीं होता है गार्ड

विज्ञापन
चोरों द्वारा को ऑपरे‌टिव बैं की तोड़ी गई दीवार। - फोटो : Jind
विज्ञापन
देवरड़ रोड स्थित को ऑपरेटिव बैंक की छत पर लगी सीमेंट की जाली को उखाड़कर बैंक से 12 लाख 88 हजार 197 रुपये चोरी की घटना के बैंकों में सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है। बैंक में रात के समय कोई सुरक्षा कर्मचारी नहीं रहता और न ही बैंक में अलार्म या सायरन का इंतजाम है। इतना ही नहीं चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

बैंक में नहीं लगा अलार्म या सायरन
बैंक में दिन के समय तो सिक्योरिटी गार्ड होता है, लेकिन रात के समय कोई भी नहीं होता। बैंक में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन कोई भी अलार्म या सायरन नहीं लगा है। अगर बैंक में कोई अलार्म होता तो चोरों को पकड़ा जा सकता था। लोहे का बनाया जाने वाला गेट भी लकड़ी का लगाया गया है। यह बैंक स्ट्रांग रूम के नियमों के खिलाफ है। बैंक की दीवारें भी ऐसी थीं कि उन्हें चोरों ने आराम से तोड़ दिया।
पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे चोर
चोर पूरी तैयारी के साथ बैंक में घुसे। चोरों ने पहले दीवार पर लगी सीमेंट की जाली को तोड़ा, फिर नीचे दीवार को तोड़कर स्ट्रांग रूम में घुसे। दीवार की चिनाई गारे (मिट्टी) से की गई है। दो साल पहले बैंक की दीवारों की मरम्मत की गई थी। दीवार के आगे रखी अलमारी को चोरों ने हटाकर खिड़की का ताला तोड़ कर सीसीटीवी के डीवीआर को काटा और अपने साथ ले गए। फिर बैंक के स्ट्रांग रूम के ताले को तोड़ा और गैस कटर से काटकर रुपये चोरी कर लिए। बैंक से बाहर निकलते समय चोर अंदर से दरवाजे के बंद कर गए थे।
विज्ञापन

10 से 15 लाख रुपये रहता है कैश
बैंक मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि बैंक की लिमिट 25 लाख रुपये है। हर रोज बैंक में 10 से 15 लाख रुपये कैश रहता है। बैंक में रखा सारा कैश चोरों ने चुरा लिया। लगभग 150 रुपये के सिक्के भी ले गए हैं।
बैंक में बैठकर बीड़ी भी पी है चोरों ने
बैंक में चोरों ने घटना को अंजाम देने में काफी समय बिताया। चोरों ने बैंक के कमरे में बैठकर बीड़ी भी पी। बैंक में बीड़ी का पैकेट और जले हुए बीड़ी के टुकड़े मिले हैं। चोरों ने गैस कटर से सेफ को जब तक काटा और ताला तोड़ा तब तक कई घंटे चोर बैंक के अंदर ही रहे और बीच में बीड़ी पीकर आराम फरमाया।
पीएनबी रहा सुरक्षित हो सकता था बड़ा नुकसान
जिस को ऑपरेटिव बैंक में चोरी हुई, उसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक भी है। पीएनबी में काफी कैश रहता है। पीएनबी में भी रात के समय कोई सुरक्षाकर्मी नहीं होता। गनीमत यह रही की चोरों ने पीएनबी की तरफ ध्यान नहीं दिया।
पुलिस को शिकायत मिली थी कि बैंक में चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बैंक से चोर डीवीआर भी साथ ले गए। चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह थाना प्रभारी जुलाना।
ज्यादातर बैंकों के पास रात में नहीं गार्ड के प्रबंध
जिले में कुल 192 बैंक शाखाएं हैं। निजी बैंकों में सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं, लेकिन सरकारी बैंकों में रात के समय गार्ड की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ चेस्ट ब्रांच में ही गार्ड होते हैं। बैंकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए हैं। इनकी दोबारा से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

राकेश वर्मा, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें