फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी दिल्ली कूच की योजना नहीं : अभिमन्यु कोहाड़

Sat, 07 Dec 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़।
विज्ञापन
जींद। दिल्ली कूच को लेकर पंजाब बॉर्डर पर डटे किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का 12 दिन से आमरण अनशन जारी है। इसको देखते हुए यहां पर मोर्चा संभालना जरूरी है। अभी दिल्ली कूच की कोई योजना नहीं है। शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों ने भी दिल्ली कूच का एलान स्थगित कर दिया है। जब शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच का संदेश आएगा, तभी यहां से कूच का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दातासिंहवाला बॉर्डर पर उनका धरना शांतिपूर्वक जारी रहेगा। धरने पर रोजाना किसानों के नए जत्थे मोर्चे पर पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) किसान-मजदूर मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद दिल्ली कूच और अन्य गतिविधियों के बारे में निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें