18जेएनडी35: शहर में संयुक्त रूप से गैस सिलिंडर लेने के लिए किराए की गाड़ी लेकर आए ग्रामीण। संवा
- फोटो : 1
जींद। जिले में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों को लेकर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। आज डीसी की अध्यक्षता में गैस सिलिंडरों को लेकर अधिकारियों को लेकर बैठक होनी थी। इस बैठक में बुधवार को फैसला नहीं हो पाया।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं के लिए पहले सिलिंडर पहुंचाए जा रहे थे लेकिन अब यह बंद हो गए। आपूर्ति बंद होने के कारण अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहर में गैस सिलिंडर लेने आ रहे हैं। शहर में पांच दिन पहले जिन उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडरों की बुकिंग करवाई थी। उनको अभी तक सिलिंंडर नहीं मिले।
कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए फास्ट फूड, होटल संचालकों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए अब दोबारा से डीसी अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।
वर्जन
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। कॉमर्शियल सिलिंडर को लेकर डीसी की बैठक में कोई योजना नहीं बनी। शादी विवाह, स्कूल, अस्पताल व अन्य जरूरी जगहों पर प्रशासन की तरफ से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
-अमित सैनी, गैस सप्लाई इंचार्ज जींद।
18जेएनडी35: शहर में संयुक्त रूप से गैस सिलिंडर लेने के लिए किराए की गाड़ी लेकर आए ग्रामीण। संवा- फोटो : 1