फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नो पार्किंग के बोर्ड भी बेअसर, इमरजेंसी के सामने तीनों तरफ खड़े रहते हैं वाहन

विज्ञापन
28जेएनडी27- नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने नो पार्किंग के बोर्ड के सामने ही खड़ी की
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या लगातार बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी गेट के सामने नो पार्किंग के बोर्ड लगवाकर वाहनों को हटवाने का प्रयास किया गया था लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अब स्थिति यह है कि लोग नो पार्किंग के लगे बोर्डों के सामने ही अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। इमरजेंसी के आसपास तीनों तरफ बड़ी संख्या में बाइक खड़ी रहती हैं। यहां करीब 100 के आसपास दोपहिया वाहन एक साथ खड़े दिखाई देते हैं।
इससे इमरजेंसी के सामने आने-जाने का रास्ता संकरा हो जाता है। गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस को भी कई बार रास्ता बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के परिजन अपने वाहनों को आसपास खड़ा कर देते हैं। हालांकि, पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान होने के बावजूद लोग इमरजेंसी के गेट के आसपास ही बाइक खड़ी कर देते हैं। नो पार्किंग के बोर्ड लगाने के बाद भी इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

तैनात सुरक्षा कर्मियों को पार्किंग को लेकर सख्ती करनी चाहिए : तीमारदार
अस्पताल में आए मरीजों के साथ तीमारदार अजय, नरेश, सुमेर ने कहा कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को इमरजेंसी के सामने वाहनों की पार्किंग को लेकर सख्ती करनी चाहिए। सुरक्षा कर्मी यदि वाहनों को यहां खड़ा होने से रोकें और पहले से खड़े वाहनों को हटवाएं तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से इमरजेंसी के सामने पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने और एंबुलेंस के लिए रास्ता हर समय खाली रखने की मांग की है।

बॉक्स
नागरिक अस्पताल में सुधार के लिए इमरजेंसी के सामने नो पार्किंग के बोर्ड लगवाए हैं। अब यहां पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगवाकर वाहनों को नियमित तौर पर हटवाया जाएगा, ताकि यहां पर किसी को परेशानी न रहे। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल।

28जेएनडी27- नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने नो पार्किंग के बोर्ड के सामने ही खड़ी की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें