जींद। जिले में वीरवार को 7115 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इसमें 4972 ने पहली तथा 2143 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। अब तक जिले के 310049 लोग पहली तथा 71849 लोग दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि वीरवार को कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं मिला है। बुधवार को एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 3805 लोगों ने पहली तथा 812 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 748 लोगों ने पहली तथा 690 ने दूसरी डोज लगवाई। अब तक जिले में कुल 381898 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। वीरवार को 774 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई तथा 1284 की रिपोर्ट बाकी है।
मेगा वैक्सीन कैंप में 602 लोगों को लगी वैक्सीन
उचाना। श्रीएसएस जैन सभा स्थानक में वीरवार को लगे टीकाकरण शिविर में 315 महिलाएं व 287 पुरुषों सहित 602 लोगों को टीका लगाया गया। एसडीएम डॉ. राजेश खोथ की पत्नी नीतिका खोथ ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाकर शिविर की शुरुआत की। एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की जो आंशका जताई जा रही है, उसका एकमात्र बचाव वैक्सीन है। इस मौके पर मास्टर रामप्रसाद, वीरेंद्र संदलाना, सत्यनारायण बंसल, महेंद्र लोधर, चंद्रभान जैन, दयानंद जैन, टेक चंद, विकास मखंड, गौरव दनौदा, शीशपाल शास्त्री, सत्यवान, सुरेंद्र श्योकंद, संजय, रामदत्त शर्मा, सुशील बुडायन, सतीश, कुलदीप शर्मा, सोनू, दीपक व सुरेंद्र जैन भी मौजूद रहे।