फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए जमीन व जेवर बेचने की नहीं है जरूरत : डॉ. मिड्ढा

विज्ञापन
21जेएनडी24-पांडु-पिंडारा में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को पगड़ी पहनाते हुए कार्यकर्ता। स्र
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद विधानसभा के विधायक डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि अब युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए अपनी जमीन व जेवर बेचने के जरूरत नहीं है। पूर्व की सरकार में करोड़ों रूपये में बिकने वाली एचपीएससी स्तर तक की सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर युवाओं को मुहैया करवाई जा रही है। डॉ. कृष्ण्लाल मिड्ढा ने यह शब्द धन्यवादी दौरे के दौरान हलका के आधा दर्जन से अधिक गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन

उन्होंने धन्यवादी दौरा गांव पांडु पिंडारा से शुरू किया। इसके बाद वे हैबतपुर, झांझखुर्द, झांझ कलां, बड़ौदी, बरसोला और अमरहेड़ी गांवों में पंहुचकर लोगों से रूबरू हुए और विधानसभा चुनाव में हलका वासियों के दिए अपार जनसमर्थन का धन्यवाद किया। इन सभी गांवों में डॉ मिड्ढा का फूल मालाओं, पगड़ी तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान हलका के गांव बडौदी में डिप्टी स्पीकर को घोड़ा बग्गी पर बैठाकर ढोल नगाड़ों से सम्मान के साथ कार्यक्रम तक लाया गया।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि जींद हलका के सभी गांवों में करोड़ो रूपये की धन राशि से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पिंडारा गांव में गत दिनों में लगभग 26 लाख, हैबतपुर गांव में साढे 83 लाख, झांझ खुर्द में लगभग साढे 60 लाख रूपये, झांझ कलां गांव में 24 लाख रूपये, बड़ौदी गांव में लगभग 23 लाख रूपये, बरसोला गांव में साढे 31 लाख व अमरहेड़ी गांव में एक करोड़ 50 लाख से अधिक की धनराशि से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने पिंडारा गांव मेंं दस लाख से बनने वाली अनुसूचित जाति की चौपाल का नींव पत्थर रखकर शुरूआत करवाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा करवाए जा रहे एक समान विकास कार्य व पारदशिर्ता के आधार पर तथा बीजेपी ने जो लोगों का मन जितने का कार्य किया है उससे यह साफ है कि यहां एनडीए की सरकार बनेगी। इस अवसर पर नगराधीश आशिष देशवाल, तहसीलदार मनोज कुमार, बीडीपीओ सुरेंद्र खंत्री, जिला रैडक्रास सचिव रवि हुड्डा, जिला रोजगार अधिकारी अंजू नरवाल, जिला समाज कल्याण से राजकुमार मलहोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें