फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में किसानों का नया फैसला: बीजेपी-जेजेपी समर्थक परिवारों में नहीं करेंगे बेटा-बेटियों की शादी

Tue, 25 May 2021 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)

सार

हुक्काबंद की तर्ज पर किसानों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का सामाजिक बहिष्कार का एलान किया है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा में किसानों ने दोनों दलों के नेताओं के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के खटकड़ टोल प्लाजा पर किसानों ने अब एक नया फैसला लिया है। किसान नेताओं ने कहा कि जिस घर में वह अपने लड़का या लड़की की शादी करेंगे, पहले उनसे यह पूछेंगे कि वह परिवार भाजपा या जजपा का समर्थक तो नहीं है। अगर वह भाजपा या जजपा का समर्थक मिला तो उसके घर में रिश्ता नहीं करेंगे।

विज्ञापन


यह अनोखा फैसला रविवार को खेड़ा खाप के प्रधान एवं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सतबीर पहलवान ने खटकड़ टोल प्लाजा पर लोगों को संबोधित करते हुए लिया और लोगों को इसके बारे में अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने सभी लोगों की सहमति पूछी। सभी ने इसके लिए हाथ उठाकर समर्थन किया। 

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य आजाद पालवां ने कहा कि पहले उन्होंने यह फैसला लिया था कि किसी भी गांव में भाजपा व जजपा के नेता को नहीं घुसने दिया जाएगा। जहां भी जजपा या भाजपा के नेता आएंगे, उनका विरोध किया जाएगा। इस फैसले पर लोग आज भी कायम हैं। जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी नहीं मिल जाती, तब तक यह फैसले लागू रहेंगे।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि इस सरकार के चलते हमने यह फैसला लिया है कि भाजपा और जजपा के समर्थकों के साथ रिश्ता नहीं करेंगे। जिस प्रकार किसी व्यक्ति का गांव में हुक्का पानी बंद हो तो लोग उनके साथ रिश्ता नहीं करते। उसी प्रकार किसान भी भाजपा व जजपा के साथ कोई रिश्ता नहीं करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें