फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को जोखिम मुक्त बनाने का सरकार का लक्ष्य

विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते कृषि मंत्री। - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शुक्रवार को एक निजी होटल में किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने की। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को जोखिम मुक्त बनाने के लिए कई बीमा योजनाएं लागू की हैं। हर व्यक्ति को अपने खुद क, फसल और पशु का बीमा करवाकर प्रदेश को जोखिम मुक्त करने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा इस संदर्भ में जितनी भी बीमा योजनाएं लागू की है उन बीमा योजनाओं के अंतर्गत नाममात्र प्रीमियम पर बीमा किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि अब किसान 400-500 रुपये देकर अपनी फसल का बीमा करवा सकेंगे। इससे उन्हें हर प्रकार के जोखिम से मुक्ति मिल जाएगी। फिर जोखिम बीमा कंपनी का होगा, न कि किसान का। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी फसल से लेकर, पशु और स्वयं तक का बीमा करवाएं।
विज्ञापन

 गाय के दूध से मिलेगा लाभ
कृषि मंत्री ने कहा कि गाएं के दूध को सरकार धीरे-धीरे 100 रुपये प्रति लीटर तक बेचने की योजना बना रही है। यदि सरकार का दूध इस रेट में बिकेगा तो किसान को भी 60 से 70 रुपये लीटर के रेट मिलेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें