14जेएनडी33: छातर गोशाला कार्यक्रम में मौजूद आप प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा। संवाद
उचाना। आज गोशालाओं में इसलिए चंदा की जरूरत पड़ती है, क्योंकि सरकारों ने इनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की। आज लोगों के सहयोग से गोशालाएं चल रही हैं। यह बात छातर गांव की गोशाला में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो गोशाला के लिए सेवाभाव से अलग व्यवस्था बनाई जाएगी। आज हमें चाहिए कि ऐसी सरकार बनाएं जिससे हमारे आने वाले युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि छातर गांव के लिए कहावत है छातर सब खातिर एक मौका हमें (आप) भी दो। हर बार उचाना हलके की जनता सरिया निकालना और सरिया डालने पर रहती है। इस बार सरिया निकालना और डालना छोड़ दो और अपने बच्चों के भविष्य की ओर देखो। आज स्वास्थ्य, शिक्षा के हालात प्रदेश में सबके सामने हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के लिए सरकार पॉलिसी बना रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए रोल मॉडल दिल्ली बन रहा है, क्योंकि वहां पर हरियाणा का बेटा अरविंद केजरीवाल सीएम है, जिसने राजनीति के मायनों को बदलने का काम किया है। हिसार लोकसभा सचिव रामरूप मोर ने 5 लाख 11 हजार, वीरेंद्र प्रधान 51 हजार रुपये अपनी तरफ से गोशाला में दिए। इस अवसर पवन फौजी, आयुष खटकड़, अमनदीप एडवोकेट, राजेश छातर, लीलू छातर, गहल सिंह संधू, कर्मपाल फौजी, पूर्व सरपंच टेकराम, सोमदत्त शर्मा मौजूद थे।