नरवाना। खरल गांव के एक घर में अवैध रूप से लाहन रखने पर एक महिला को काबू किया है। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार शाम को गढ़ी थाना पुलिस अपराध रोकथाम के लिए खरल बस अड्डे के पास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि खरल निवासी महिला अनीता घर के पास बने पशुबाड़े में शराब निकालने के लिए एक ड्रम में लाहन रखे हुए है। इसके बाद पुलिस ने सूचना में बताई जगह पर एएसआई मीना की मदद से छापेमारी की तो वहां एक महिला ड्रम में कुछ घोल रही थी। उसके बाद एएसआई मीना की मदद से महिला को शक होने पर काबू कर लिया। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम अनीता बताया। इसके बाद तलाशी लेने पर मौके पर ड्रम में 150 लीटर लाहन बरामद किया गया। पुलिस ने महिला को नामजद कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद