फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर फेल होने के कारण जींद-सोनीपत के बीच नहीं चली ट्रेन

विज्ञापन
धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जींद से सोनीपत के बीच सोमवार को ट्रेन नहीं चली। इंजन में गड़बड़ी आने के कारण पावर ट्रेन को पिंडारा में ही रोकना पड़ा। जींद-सोनीपत के बीच 26 जून से ट्रेन सेवा शुरू हुई है। मंगलवार को भी ट्रेन चल पाएगी या नहीं, इस पर संशय है। सोनीपत के लिए जींद से सुबह 10.30 बजे जींद जंक्शन से ट्रेन चलती है, लेकिन सोमवार को यह ट्रेन तकनीकी कारणों से जींद देरी से पहुंची। देरी से पहुंचने के कारण सोनीपत के लिए जींद जंक्शन से ट्रेन दोपहर दो बजे चलाई गई, लेकिन पिंडारा पहुंचते ही ट्रेन का पावर फेल हो गया। पावर फेल होने की वजह से ट्रेन को रद्द करना पड़ा। तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर बुलाए गए हैं। ट्रेन के पावर ठीक होने में कितना समय लगता है, इसी के बाद मंगलवार को ट्रेन के चलने या नहीं चलने को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। सोमवार को सोमवती अमावस्या होने के चलते सोनीपत जाने वाले यात्रियों की संख्या भी ज्यादा थी। यात्री पिंडारा जंक्शन पर इंतजार करते रहे। काफी इंतजार के बाद यात्रियों ने सड़क मार्ग का रुख किया।
विज्ञापन



तकनीकी कारणों से यह ट्रेन पहले से ही लेट थी और जींद जंक्शन पर देरी से पहुंची। सोनीपत के लिए दो बजे ट्रेन जींद जंक्शन से चली थी, लेकिन पावर फेल होने के कारण पिंडारा जंक्शन पर ही ट्रेन को रोका गया है। इसी वजह से सोमवार को ट्रेन को रद्द किया गया।
विज्ञापन

अनिल यादव, स्टेशन अधीक्षक
जींद जंक्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें