फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरसों बेचने दूसरे दिन भी नहीं आया कोई किसान

Thu, 28 Mar 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। सरकारी सरसों की खरीद 26 मार्च से शुरू हो चुकी है। सरसों की खरीद को लेकर सभी पुख्ता प्रबंध खरीद एजेंसी द्वारा किए गए हैं। अलग-अलग दिनों का शेड्यूल गांव के हिसाब से बनाया गया है। दूसरे दिन भी सरसों को बेचने के लिए सरकारी खरीद पर कोई भी किसान नहीं आया। हैफेड मैनेजर सुनीता मलिक ने बताया कि खरीद की सभी तैयारी पूरी है। कुछ किसान सरसों की फसल में नमी चेक करवाने के लिए जरूर आए थे। इन दिनों सरसों की फसल में नमी है। आठ प्रतिशत तक नमी वाली साफ सरसों की फसल खरीदी जाएगी। एक किसान जिसका पंजीकरण है उसके हिसाब से 25 क्विंटल सरसों की फसल खरीदी जाएगी। 5650 रुपये प्रति क्विंटल सरसों का सरकारी भाव तय किया है। बिना पंजीकरण वाली सरसों की फसल की खरीद सरकारी रेट पर नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें