फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हल्की बूंदाबांदी ने कुछ समय के लिए किसानों की सांसें रोकी

Thu, 28 Mar 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मौसम में हो रहा बदलाव किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बुधवार को मौसम ने करवट ली और सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि यह ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन बूंदाबांदी के दौरान छाए काले बादलों ने किसानों की सांसों को कुछ समय के लिए रोक दिया।
विज्ञापन

कुछ समय तेज हवा चलने के बाद मौसम फिर बदला और सूर्य देवता ने आसमान से दर्शन दिए। दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई। ऐसे में मौसम के बदले तेवरों ने किसानों को चिंता में डाल दिया। इस समय किसानों को यही भय सता रहा है कि मौसम के बिगड़े तेवर उनकी फसलों को तबाह नहीं कर दे। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा तथा मौसम में आर्दता 36 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क और परिवर्तनशील रहेगा। आकाश में आंशिक बादलवाई भी देखने को मिलेगी।
बुधवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। कुछ समय के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान तेज बारिश के आसार भी बने लेकिन बारिश नही हुई। फिर मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

इस समय मौसम गेहंू की फसल के बिल्कुल अनुकूल बना हुआ है और फसल पकाव की ओर है। जबकि सरसों की फसल कट रही है और मंडियों में 26 मार्च से खरीद कार्य शुरू भी हो गया है। फसल मंडी में पहुंच रही है। ऐसे हालात में मौसम के बदले तेवरों ने किसानों की चिंता को बढा दिया है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश होती है या तेज हवा चलती है तो फसलों को नुकसान होगा। तेज हवा से जहां पानी दिया गया है वहां पर फसल पसर जाएगी। सरसों फसल की कटाई तथा कढाई की जा रही है।
बॉक्स
तापमान गेहूं फसल के अनुकूल है। अगर तापमान में वृद्धि होती है तो दाना पूरा आकार लेगा। अगर बारिश होती है तो यह गेहूं फसल को नुकसान पहुंचाएगी। मौसम परिवर्तनशील और शुष्क रहने की संभावना है। आकाश में बादलवाई भी देखने को मिलेगी। तापमान फसलों की ग्रोथ के अनुरूप है। इससे फसलों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें