फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण में कोई पात्र मतदाता न छूटे : रमित यादव

विज्ञापन
फोटो 22 जेएनडी19-बूथ नंबर 159, 160 का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम रमित यादव। स्रोत प्रशासन - फोटो : संचारी रोग कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम। स्रोत: डीआईओ
विज्ञापन
उचाना। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत एसडीएम रमित यादव ने सोमवार को महिला कॉलेज में बनाए गए बूथ नंबर 159 और 160 का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से सीधा संवाद कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
एसडीएम ने मतदाता सत्यापन अभियान के दौरान नागरिकों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाताओं से अपने नाम, पते और अन्य विवरणों का सत्यापन करवाने का आह्वान किया ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बनाई जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दीपक द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर बीएलओ दीपक ने एसआईआर एप में आने वाली तकनीकी समस्या भी एसडीएम के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि एप में निर्धारित समय अवधि काफी जल्दी समाप्त हो जाती है, जिससे कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने समय सीमा बढ़ाने की मांग की ताकि पुनरीक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। एसडीएम ने अभियान को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संचालित करने पर जोर दिया। पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन एवं सटीक बनाना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। इस अवसर पर बीएलओ जगबीर, बीएलए-2 सतीश मित्तल, सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें