04जेएनडी38: ब्लॉक समिति की कार्रवाई के दौरान जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : -ज्योंति नगर पंचायत अध्यक्ष का आवास, जिस पर फेंके गए पत्थर।
पिल्लूखेड़ा। ब्लॉक पंचायत समिति पिल्लूखेड़ा के वाइस चेयरमैन दीपक कुंडू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ। इस दौरान ब्लॉक पंचायत समिति के 18 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें से 15 सदस्यों ने विरोध में मतदान करके अविश्वास प्रस्ताव पास किया। इससे पहले 14 पंचायत समिति सदस्यों ने डीसी से मिलकर उपाध्यक्ष के प्रति अविश्वास जताया था। आरोप लगाया था कि वह न हाउस की मीटिंग में कभी आए और न विकास कार्य में सहयोग किया। कार्यप्रणाली भी ठीक नहीं थी।
इसके बाद आगामी कार्रवाई करते हुए एडीसी विवेक आर्य ने बीडीपीओ पिल्लूखेड़ा के माध्यम से पंचायत समिति पिल्लूखेड़ा के उपाध्यक्ष को लेकर मतदान की तिथि निर्धारित की थी। इस पर तीन जनवरी को मतदान करवाया गया। इस कार्रवाई में सभी पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया और उपाध्यक्ष दीपक के खिलाफ 15 समिति सदस्यों ने वोट डाला, जबकि दीपक के समर्थन में दो वोट डले। एक सदस्य ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। अविश्वास प्रस्ताव के लिए पूरी प्रक्रिया अतिरिक्त उपायुक्त जींद की देखरेख में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, बीडीपीओ पिल्लूखेड़ा नरेश शर्मा व पुलिस प्रशासन चुनाव की प्रक्रिया में प्रमुख अधिकारी रहे।