फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को दिखाया अनुपस्थित

विज्ञापन
छात्रा ने पीएम को पत्र लिखा - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विज्ञापन
परीक्षा देने के बावजूद यदि आपको फेल कर दिया जाए और कारण बताया जाए कि आपने परीक्षा ही नहीं दी, तो कैसा लगेगा। यह कारनामा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कर दिखाया है। अब बीएससी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को समझ नहीं आ रहा कि वे क्या करें। इसकी शिकयत विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. रविंद्र हुड्डा को दी है। बीएससी के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा मई माह में हुई थी। करीब 20 दिन पहले सेमेस्टर का परिणाम आया तो विद्यार्थी इसे देख कर दंग रह गए कि एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ। विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी परीक्षा अच्छी हुई थी और इसमें उनके फेल होने का कोई सवाल ही नहीं। ऐसे में जब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पता किया तो जानकारी मिली कि जिन विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी हुआ है, उन्होंने केमेस्ट्री विषय की परीक्षा दी ही नहीं। जबकि विद्यार्थियों का दावा है  कि परीक्षा उन्होंने दी है। इसके बाद कॉलेज से परीक्षा का रिकार्ड निकलवाया गया तो सभी फेल हुए विद्यार्थियों की हाजिरी परीक्षा के दिन लगी हुई है। अब विद्यार्थियों कॉलेज प्राचार्य से मामले में कार्रवाई की मांग की है।


अन्य कॉलेजों में भी हुआ है गड़बड़झाला
विद्यार्थियों को कहना है कि प्रदेश भर के करीब 500 विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी हुआ है और सभी को फेल दिखाया गया है। इन विद्यार्थियों को भी परीक्षा के दिन अनुपस्थित दिखाया गया है। ऐसे में इस जल्द ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का रिकार्ड विश्वविद्यालय को भेजा जाता है। हो सकता है विश्वविद्यालय में कोई तकनीकी खामी के चलते ऐसा हो गया हो। अब परीक्षा के रिकार्ड को दोबारा विश्वविद्यालय को भेजा गया है। रिकार्ड ठीक कर दोबारा परीक्षा परिणाम जारी हो जाएगा।
- डॉ. रविंद्र कुमार हुड्डा, प्राचार्य राजकीय कॉलेज।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें