फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर 11 को निकाली जाएगी निशान यात्रा

Sun, 20 Oct 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लाडले श्याम के सेवा समिति जींद की ओर से श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर 11 नवंबर को श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस पैदल निशान यात्रा में फरीदाबाद से चंद्र रूप शर्मा, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल, आप महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रजनीश जैन, जिला परिषद प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, सीमा महंत मुख्यातिथि होंगे। ये सभी अतिथि अग्रवाल धर्मशाला से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संस्था पदाधिकारियों की ओर से निमंत्रण बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के प्रधान नरेंद्र बंसल ने बताया कि यात्रा अग्रवाल धर्मशाला अर्बन स्टेट से शुरू होकर गोहाना रोड के रास्ते रानी तालाब, पुरानी कचहरी रोड, शहर थाना, फव्वारा चौक, बैक रोड, रामराये गेट, जनता बाजार, घंटाघर, इंद्रा बाजार, सिटी स्टेशन रोड, अंडरपास, देवीलाल चौक होते हुए बनखंड महादेव मंदिर पहुंचेगी। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में श्री श्याम निशान लेकर ढोल-ढमाकों के साथ नाचते-गाते बाबा श्याम के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल होंगे। रास्ते में जगह-जगह पर शहर के लोग फूलों व इत्र की बारिश कर यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा में गणेश जी, शिव जी, परशुराम जी, हनुमान जी, महाराजा अग्रसेन, राधा-कृष्ण, बाबा श्याम की झांकियां शामिल होंगी। निशान यात्रा को कामयाब बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारी लम्बे समय से जी-जान से जुटे हुए हैं।
बैठक में उपप्रधान विशाल मितल, महासचिव पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सह सचिव मुकेश बंसल, प्रेस प्रवक्ता हरिमोहन गर्ग, मुख्य सलाहकार संजय सिंगला, सह सलाहकार नवीन तायल, अमित बंसल, दीपक बंसल, आशीष गर्ग, विशाल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें