फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निशा, पायल और अनु को सम्मानित किया

विज्ञापन
18जेएनडी04: स्कूल में बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अध्यापक। स
विज्ञापन
जींद। राजकीय उच्च विद्यालय अमरहेडी में 10वीं कक्षा का शानदार परीक्षा परिणाम आने की सम्मान समारोह का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने निशा, पायल और अनु को सम्मानित किया। कुल 19 विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी ग्रहण करने चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें और चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि चरित्रवान युवा जीवन की कठिन से कठिन चुनौती को भी आसानी से पार कर सकते हैं।
विद्यालय इंचार्ज सुनीता अरोड़ा ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को 500-500 रुपये देकर प्रोत्साहित किया। वहीं कर्ण सिंह ने 800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को अनीता सिंधु की ओर से 300 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरोज ढांडा, पूनम गर्ग, ऋचिका फोर, एसएमसी प्रधान ममता देवी, संतोष लोहान, परमजीत कौर, जगफूल ढिल्लों, जसवीर कौर, विजय कुमार, हर्ष अनेजा, रीना जुलानी, बलजीत खटकड़, जगबीर नैन, रीना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें