फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निरवेल सिंह दोबारा चुने गए भाईचारा ट्रक यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। शहर के जींद रोड स्थित ट्रक यूनियन परिसर में वीरवार को भाईचारा ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इसमें प्रधान पद को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से गांव खरकड़ा के सरपंच निरवेल सिंह को दोबारा यूनियन का प्रधान चुन लिया।निरवेल सिंह पहले भी यूनियन के प्रधान रह चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल में यूनियन के कामकाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई। इसी अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सदस्यों ने उन्हें फिर से जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति जताई। नवनिर्वाचित प्रधान निरवेल सिंह ने कहा कि वह यूनियन के प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर चलेंगे। किसी भी सदस्य को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की राय लेकर ही फैसले किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने पद का निर्वहन करेंगे। जल्द ही यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। निरवेल सिंह गांव खरकड़ा के सरपंच होने के साथ सफीदों सरपंच एसोसिएशन के प्रधान भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें