फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निपुण मिशन...खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे

विज्ञापन
12जेएनडी14: प्र​शिक्षण ​शिविर में ​शिक्षकों को जानकारी देते हुए राजेश व​शिष्ठ। स्रोत: अध्यापक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अब प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को केवल किताबों से पढ़ाने के बजाय खेल, कहानी, कविता और गतिविधियों के माध्यम से भाषा व गणित की समझ विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए निपुण मिशन के तहत जिले में प्राथमिक शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है, ताकि कोई भी विद्यार्थी सीखने में पीछे न रहे।
जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने खंड अलेवा में चल रहे प्रशिक्षण के दो बैचों का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर प्रशिक्षण में करवाई जा रही गतिविधियों और नई शिक्षण पद्धतियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपनी गति और क्षमता के अनुसार सीखता है। ऐसे में शिक्षक को उसकी सीखने की स्थिति पहचानकर उसी के अनुरूप पढ़ाने की रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन

इससे कमजोर दक्षताओं वाले बच्चों को भी अतिरिक्त सहयोग देकर पढ़ाई की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा।
प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया जा रहा है कि बच्चों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी की अवधारणाएं आसान तरीके से कैसे समझाई जाएं। इसके लिए खेल, कहानी, कविता, संवाद, समूह कार्य और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री का इस्तेमाल करने का अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गतिविधियों में भाग लेकर सीखने से बच्चों की कक्षा में रुचि और सहभागिता बढ़ेगी। वे सवाल पूछने, तर्क करने और खुद से सीखने के लिए प्रेरित होंगे। वशिष्ठ ने शिक्षकों से कहा कि वे प्रशिक्षण में सीखे तरीकों को स्कूलों में लागू करें। कक्षाओं में बच्चों के अनुकूल माहौल बनाएं, प्रिंट रिच सामग्री और कम लागत वाले शिक्षण संसाधनों का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें