फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निपुण कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
11जेएनडी23: ​शिवरात्रि पर स्कूली बच्चों ने बनाई कावड़। स्रोत: अध्यापक - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। शिवरात्रि पर्व पर जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों की रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का अनूठा संगम देखने को मिला। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों ने आकर्षक निपुण कांवड़ तैयार की। कांवड़ में बच्चों ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था के साथ शिक्षा और संस्कारों से जुड़े संदेशों को भी रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित किया। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि निपुण गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को केवल पढ़ना-लिखना और गणितीय कौशल सिखाना नहीं है, बल्कि उनमें रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना और संस्कार विकसित करना भी है। इसी उद्देश्य से शिवरात्रि पर बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए निपुण कांवड़ बनाने की गतिविधि करवाई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें