फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोर्ट के बाहर मिली नाइजीरियन महिला, अस्पताल पहुंचाया

Mon, 06 Apr 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी18-कोर्ट परिसर के बाहर सं​दिग्ध हालत में बैठी नाइजीरियन मूल की महिला। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के कोर्ट के बाहर रविवार को नाइजीरियन की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अपनी सुरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को लगभग 33 वर्षीय नाइजीरियन महिला कोर्ट के बाहर मिली। महिला की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि वह नशा किए हुए है। लोगों ने बताया कि महिला को कार में सवार तीन-चार युवक लेकर आए थे। वह उसे कोर्ट के बाहर उतारकर चले गए। पुलिस ने पूछताछ की कोशिश की लेकिन भाषा की बाधा और महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बातचीत नहीं हो पाई। महिला को पुलिस ने पीसीआर से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले में कुछ भी जानकारी देने से साफ मना कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें