फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएचएम कर्मचारियों ने मांगा एक्सग्रेसिया का लाभ

Mon, 29 Jul 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी03-सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते एनएचएम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मचारियों का सांझा मोर्चा के बैनर तले तीसरा दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना, प्रदर्शन किया। धरने को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। इसमें एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन की राज्यप्रधान सुशीला ढांडा ने विचार सांझा किए।
विज्ञापन

सुशीला ढांडा ने मांग की कि सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। एनएचएम कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। एलटीसी, ग्रेजुच्यूटी और एक्स-ग्रेसिया का लाभ दिया जाए। एनएचएम कर्मचारियों को सेवा अनुसार ईएल, स्टडी लीव, टयूशन फीस का लाभ दिया जाए। आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए।
एनएचएम कर्मचारियों को एचआर की एवज में नियमानुसार स्वास्थ्य विभाग में क्वार्टर अलॉट किया जाए। एनएचएम कर्मचारियों को ट्रांसफर सुविधा दी जाए जोकि कुछ समय पहले ली गई है। इस अवसर पर ड्राइवर पवन चहल, एएनएम सुमित, अनीता, एमपीएचडब्ल्यू कृष्णा, रीना राय, सुनीता अलीपुरा, कुलदीप आर्य, कमलेश मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. अमित ने की। मंच संचालन जिलाध्यक्ष गौरव सहगल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें