28जेएनडी09: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद
जींद। पीजी कोर्स में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 26 जुलाई थी, लेकिन अब दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इस बार एक ही मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से खाली सीटों पर दाखिले होंगे।
राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने बताया कि राजकीय पीली कॉलेज में निर्धारित 280 सीटों पर 547 आवेदन आए हैं। इसमें से एमए इकोनॉमिक्स में 40 सीट पर 65, एमए इंग्लिश में 40 सीट पर 151, एमए हिंदी में 40 सीट पर 135, एमकॉम में 60 सीट पर 67, एमएससी मैथ में 40 सीट पर 59, पीजीडीसीए में 60 सीट पर 70 आवेदन आए हैं।
वहीं नरवाना के राजकीय कॉलेज में 160 सीटों पर 403 आवेदन आए हैं। जिसमें से एमए इंग्लिश में 60 सीट पर 123, एमए पॉलिटिकल साइंस में 60 सीट पर 220 व एमकॉम में 40 सीट पर 60 आवेदन आ चुके हैं। सफीदों के राजकीय कॉलेज में 200 सीट पर 227 आवेदन आए हैं। जिसमें एमए हिंदी में 40 सीट पर 59, एमकॉम में 40 सीट पर 29, एसएससी ज्योग्राफी में 40 सीट पर 52 व पीजीडीसीए में 40 सीट पर 29 आवेदन आए हैं।