18जेएनडी16: दिल्लूवाला उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती मेडिकल आफिसर डॉ. दीक्षा यादव। संवाद
अलेवा। नगूरां पीएचसी की मेडिकल आफिसर डॉ. दीक्षा यादव ने बुधवार को शाहपुर, चांदपुर, दिल्लूवाला समेत अनेक उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीक्षा यादव ने कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर आने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्मचारी अपने डयूटी के प्रति लापरवाह मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीक्षा यादव ने गर्भवती महिलाओं को उनके खान-पान तथा बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को काली खांसी, गल घोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया तथा टीबी आदि बीमारियों के रोकथाम के लिए टीकाकरण किया। वहीं गर्भवती महिलाओं को गलघोटू व टेटनेस के टीके लगाए गए। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित के लिए चलाई योजनाओं का लाभ लेना चाहिए ताकि जीवन को स्वस्थ बनाया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा, स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप, कृष्ण रेढू, संजय कुमार, विनोद, एएनएम नवीन, सुषमा, सविता, राजबाला, संतोष के अलावा अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
18जेएनडी16: दिल्लूवाला उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती मेडिकल आफिसर डॉ. दीक्षा यादव। संवाद