संवाद न्यूज एजेंसी
अलेवा। नगूरां बिजली निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एचएसइबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर नगूरां सब डिविजन पर तीसरे दिन धरना दिया। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जसबीर पेगां ने की तथा संचालन सचिव संदीप किठाना ने किया।
मुख्य रूप से केंद्रीय परिषद के बिजली निगम के उप प्रधान राजा शामदो ने भाग लिया। उप प्रधान राजा शामदो ने कहा कि नगूरां सब डिविजन में काफी समय से कर्मचारियों की कमी चल रही है। जींद सर्कल के हर सब डिविजन में टीपी मिल चुकी है, लेकिन नगूरां सब डिविजन मेे अभी तक भी नहीं मिली है, इसलिए सरकार तथा निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरी करें। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। जींद यूनिट के वरिष्ठ उप प्रधान वजीर ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे काफी लंबे समय से लंबित है। कर्मचारियों के पास किसी प्रकार की किट नहीं है। इसके कारण कर्मियों को आए दिन हादसे होने का डर रहता है। इस अवसर पर सुरेंद्र, जितेंद, अन्नतराम, निशांत जेई, अनिल जेई, शमशेर, सुनील, अमित संधू, मनोज, सुरेश, राजेंद, जगत सिंह, शिवपाल, जगदीप, पकंज, संदीप, बलवान मौजूद थे।
फोटो कैप्शन
18जेएनडी15: नगूरां सब डिविजन पर धरना देते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद
18जेएनडी15: नगूरां सब डिविजन पर धरना देते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद