फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशों पर 30 जनवरी तक ईंट भट्टे बंद, मजदूरों में रोष

विज्ञापन
परिवार के साथ रोष जताते मजदूर। - फोटो : Jind
विज्ञापन
प्रदूषण के चलते एनजीटी ने 30 जनवरी तक ईंट भट्टों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इससे ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के परिवारों पर रोजी रोटी का संकट मंडरा रहा है। पहले ईंट भट्टों को 18 दिसंबर तक बंद किया गया था। अब इनकी समयावधि को बढ़ाकर 30 जनवरी कर दिया गया।
विज्ञापन

शंकर भट्ठा ग्रामोद्योग मंडल मोहनगढ़ पर काम करने वाले मजदूरों ने भट्ठा संचालक व जिला प्रशासन के प्रति रोष जताया। भट्ठा संचालक राजेश भारद्वाज ने मजदूरों को जल्द भट्ठा चलवाने का आश्वासन दिया। राजेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरियाणा द्वारा प्रदेश के सभी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक व प्रदूषण विभाग के माध्यम से प्रदूषण फैलाने का हवाला देते हुए एक महीन के लिए भट्टे बंद करने का आदेश जारी किया था। जिसका समय 18 दिसंबर तक का था लेकिन यह 30 जनवरी तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि केवल प्रदूषण फैलाने के नाम पर भट्ठा उद्योगों को बंद करवा रहे हैं। भट्ठों से ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली अनेक फैक्टरी चल रही हैं। भट्ठे उच्च तकनीक जीगजैग से चल रहे हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 2017 में दिए गए आदेश के मुताबिक ही उच्च तकनीक जीगजैग से भट्ठे चलवाए गए हैं।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक जींद द्वारा जीगजैग तकनीक से चल रहे भट्ठे बंद करवाने के लिए खंड स्तर के अधिकारियों की तीन टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस समयावधि में भट्ठे बंद रहेंगे। एनजीटी के आदेशों पर 30 जनवरी के बाद ही भट्टों को चलाया जाएगा। -सुरेंद्र सैनी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें