अधिकारियों साथ बैठक करते एसएसपी आर्य।
- फोटो : bureau
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए नए 78 मकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अलावा पुलिस लाइन में पुलिस डीएवी स्कूल के भवन का निर्माण किया जाएगा। जिला महिला थाना, जुलाना थाना, नरवाना सिटी थाना के लिए भी प्रपोजल तैयार किया जा रहा हैं ताकि इन थानों के लिए भी इमारत जल्द तैयार की जा सके। साथ ही जिले के सभी थानों में पीने के पानी की उचित व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था, क्वाटर रिपेयर उनकी देखरेख व पेंट आदि का काम भी जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने शनिवार को पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एक्शन विनोद रावल, एसडीओ राजेश कुमार मौजूद रहे। बैठक में पुलिस हाउसिंग कार्पोरशन के तहत चल रहे कार्यों की एसएसपी ने समीक्षा की। अन्य कार्य जिन्हें पूरा करवाया जाना है उसके बारे में भी बिंदु तैयार किए। जैसे महिला थाने में वाहन व आम जनमानस के लिए शैड बनवाना, पुलिस लाइन में रिपेयर आदि के काम को पूरा करवाना, जुलाना, नरवाना में थाना तथा सफीदों थाना के रिहायशी मकान, ट्रेफिक थाना को शहरी बिजली सप्लाई से जोड़ने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लाइन में 12 इंस्पेक्टर रेंक के मकान, एनजीओ के 24 व ओआरस के लिए 42 मकानों को बनाने का काम शुरू किया जा चुका हैं। इसके साथ ही पुलिस क्वाटर में पीने के पानी की लाइन व अन्य कामों को लेकर भी खाका तैयार किया गया हैं ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। पुलिस लाइन में भी एक एटीएम मशीन बैंक द्वारा लगाई जाएगी। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनमानस को भी लाभ होगा। पुलिस क्वाटर एरिया में करोड़ों रुपये की लागत से कम्यूनिटी सेंटर बनकर तैयार हो चुका हैं, जिससे विभाग के लोगों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी विवाह व अन्य समारोह कर सकते हैं।