31जेएनडी32-तहसील कार्यालय के बाहर लगी लोगों की लाइन। फाइल फोटो
जींद। जिले में बुधवार से नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं। इसके चलते जमीन की कीमतों में दस से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। प्रशासन की ओर से लंबे समय से चल रही समीक्षा प्रक्रिया के बाद इन नए रेटों को अंतिम रूप दिया गया था। कुल आठ लोगों ने अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई।
नए कलेक्टर रेट लागू होने से अब जमीन की खरीद-फरोख्त महंगी हो जाएगी। खासकर शहरी और विकसित क्षेत्रों में रेटों में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम वृद्धि की गई है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों का मानना है कि इससे सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी होगी लेकिन आम खरीदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
कलेक्टर रेटों को लेकर प्रशासन ने पहले आपत्तियां और सुझाव भी आमंत्रित किए थे। इस दौरान कुल आठ लोगों ने अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई थी। जिला राजस्व विभाग ने इन सभी आपत्तियों की जांच कर उचित निर्णय लिया गया जिसके बाद संशोधित रेटों को लागू करने की मंजूरी दी गई।
नए रेट लागू होने के साथ ही सभी रजिस्ट्री इन्हीं दरों पर की जाएंगी। शहर में फव्वारा चौक सबसे महंगा हो गया है जहां जमीन के दाम में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
वर्जन
जिले में बुधवार से नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। शहर में जमीन के रेटों में दस से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार से नए कलेक्टर रेटों के हिसाब से रजिस्ट्री होंगी।
-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद