फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा में नए कमरे का किया उद्घाटन

Sun, 05 Jul 2026 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी14-कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र चतरभुज को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
उचाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने नवनिर्मित कमरे का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने पर्यावरण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं बल्कि बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। संस्कार और अनुशासन से युक्त शिक्षा ही समाज को सही दिशा देती है। विद्यार्थियों में बचपन से ही राष्ट्र प्रथम की सोच विकसित करना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।
विकसित उचाना, विकसित हरियाणा और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा पीढ़ी शिक्षा, संस्कार और नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी। विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में नए भवन, अतिरिक्त कक्ष, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी निजी विद्यालयों के समान बेहतर शिक्षा मिल सके।
उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य बलजीत, सरपंच विनोद, रणधीर सिंह, प्रताप, सोमनाथ शर्मा, राजवीर सिंह, मदन मंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें