नरवाना। मोरपत्ती नरवाना में भांजे ने मामा पर चाकू से हमला कर दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सींसर गांव निवासी रामधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन मोरपत्ती नरवाना में रहती है। उसके साथ भांजा विशाल झगड़ा कर रहा था। 22 सितंबर को वह सूचना पाकर अपनी बहन के घर जा रहा था, तो रास्ते में विशाल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने रामधन की शिकायत पर विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद