फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कांग्रेस ने दो बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

Sat, 28 Sep 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दो उम्मीदवारों को कांग्रेस ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इन दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निकाला गया है।
विज्ञापन

जींद से प्रदीप गिल कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी जता रहे थे, मगर पार्टी ने महावीर गुप्ता को टिकट दे दिया। इसके बाद प्रदीप गिल ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का एलान करते हुए मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि क्या टिकट के दावेदार केवल राजघरानों के लोग ही हैं, आम आदमी को भी इसका अधिकार मिलना चाहिए। यदि किसी राजघराने के व्यक्ति को टिकट नहीं मिलता तो वह चुनाव नहीं लड़ते, लेकिन एक ही परिवार के लोगों को आगे बढ़ाना भी सही नहीं है। वहीं उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर दिलबाग संडील भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनको भी कांग्रेस ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दिलबाग संडील ने भी इसी बात का विरोध किया कि एक ही परिवार को बार-बार टिकट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें