जींद। महिला को अश्लील इशारे करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने उसकी कॉलोनी के रहने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उनका पड़ोसी ललित उसे गलत इशारे करता है। उन्होंने उसे समझाया भी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शहर थाना की एएसआई रीना ने बताया कि महिला की शिकायत पर ललित के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद