जींद। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी व्यक्ति ने 14 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उनके पड़ोसी ने उसकी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और भाग गया। इसके बाद उसकी बेटी ने आरोपी की करतूत के बारे में बताया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर निर्मला ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप में पोस्ट एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।