नरवाना। डूमरखा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक न दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। परिजनों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कूड़ा डालने को लेकर हुए झगड़े में मंजीत ने गोली मारकर संजीव को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी मंजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद