फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर की शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और स्थायी समाधान किया जाए। आमजन की समस्याओं को लंबित रखना प्रशासनिक कार्यशैली में स्वीकार्य नहीं है। अधिकारी हर शिकायत को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने के बाद उसकी तथ्यात्मक रिपोर्ट पोर्टल पर तुरंत अपडेट की जाए।
इससे पहले, हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय दिशा-निर्देश जारी किए जिसके बाद डीसी ने जिले के अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिले में अब तक समाधान शिविरों के माध्यम से कुल 10,739 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 8,725 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। वर्तमान में 194 शिकायतों पर प्रक्रिया जारी है, जिन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर निपटाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों को पूरी रिपोर्ट के साथ जल्द से जल्द क्लोज करें। समाधान शिविर के साथ-साथ डीसी ने सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की।
जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, डीआरओ राजकुमार और डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें