16जेएनडी29: बच्चों को जागरूक करते हुए भीम सिंह। स्रोत ट्रैफिक पुलिस।
नरवाना। आरोही संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारायणगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुलिस कर्मी ईएचसी भीम सिंह और एचजीएच विजय संधू ने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की अपील की। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक या कॉल से बचें। इस दौरान प्रिंसिपल कैलाश सिंगला, सतपाल और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद