सफीदों। आरएसएस की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार का जन्मदिन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के तत्वावधान में मदनी मदरसे में मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के संयोजक अकबर खान राणा ने किया। इस मौके पर अकबर खान राणा व मदरसे के मौलाना मुमताज ने मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को लड्डू वितरित किए। इससे पूर्व अकबर खान राणा द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं वस्त्र वितरण, जीवों का दाना, गायों को चारा व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अकबर खान राणा ने बताया कि 18 से 25 फरवरी तक आरएसएस की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार का जन्मदिन सद्भावना सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सद्भावना सप्ताह के दौरान इंसानियत की भलाई के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।