उचाना। मरम्मत कार्य के चलते 33 केवी उचाना से जुड़े फीडर की विद्युत आपूर्ति 26 फरवरी को बंद रहेगी। बिजली निगम के एसडीओ हनुमान सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को 33 केवी उचाना से चलने वाले फीडर उचाना मंडी, उचाना कलां, पालवां, करसिंधु एवं कुछ क्षेत्रों में खेतों की लाइन है। इन क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी पॉवर हाउस उचाना में मरम्मत, पेड़ों की कटाई 33 केवी लाइन की ट्री-कटिंग के कारण बिजली सप्लाई बंद रहेगी। संवाद