जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी विंग द्वारा मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। एनसीसी प्रभारी अंजू ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। डाॅ. पूनम मोर ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से एनसीसी कैडेट्स को अवगत कराया। इस अवसर पर 19 एनसीसी कैडेट्स और एनसीसी ट्रेनर अनु मौजूद रही। संवाद