फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिव्यांग विक्रम से मिलने पहुंचे नवीन जयहिंद

Fri, 29 Sep 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। गांव खेड़ा खेमावती में नवीन जयहिंद वीरवार को 100 प्रतिशत दिव्यांग विक्रम सिंह और उसके परिवार से मिलने पहुंचे जिनका फैमिली आईडी में 10 लाख रुपये इन्कम दिखाकर बीपीएल कार्ड काट दिया गया। इसके अलावा उसके तीनों बच्चों व पत्नी की भी फैमिली आईडी में 5-5 लाख रुपये इन्कम दिखाई हुई है। बता दें कि पीडि़त विक्रम सिंह ने सभी जगह धक्के खाने और निराशा हाथ लगने के बाद थक हारकर नवीन जयहिंद के पास अपनी व्यथा की वीडियो बनाकर डाली थी जिसको देखकर नवीन जयहिंद गांव खेड़ा खेमावती स्थित उसके घर पर पहुंचे थे। डॉ. नवीन जयहिंद ने कहा कि मनोहर लाल सरकार और उसके अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए। सरकार जनसंवाद कार्यक्रम के नाम पर केवल ढोंग कर रही है। अगर सही जनसंवाद करना है तो गांव खेड़ा खेमावती में पीडि़त विक्रम सिंह के पास आकर करें और इसकी व्यथा सुने। नवीन जयहिंद ने सरकार को अल्टभ्ीमेटम दिया कि वह या तो विक्रम सिंह की समस्या को दूर करें और उसे उचित मुआवजा दे अन्यथा वह इस परिवार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास और डीसी जींद के निवास पर लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें