फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 23 को जुटेंगे साहित्यकार, पुस्तकों का होगा विमोचन

Fri, 20 Oct 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डीएवी पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट में 23 अक्तूबर को साहित्य पर आधारित लिटरेचर कान्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई साहित्यकार हिस्सा लेंगे।
डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि इस मौके पर 10 लेखकों की 10 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध साहित्यकारों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। अध्यक्षता डीएवी कालेज प्रबंधन समिति की निदेशक निशा पेशिन करेंगी। मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार अनिल राव होंगे। विशिष्ट अतिथि सीआरएसयू के वीसी रणपाल शामिल होंगे। प्रमुख शिक्षाविद और साहित्यकारों में पूर्व कुलपति डॉ. एके चावला, आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी संजय बाली, राष्ट्रीय कवि राम कुमार, ओम प्रकाश चौहान, नरेंद्र अत्री तथा देवदत्त देव जैसे साहित्यकार और लेखक भाग लेंगे। कार्यक्रम में नवागत लेखकों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जींद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, यमुनानगर, हिसार, रोहतक की डीएवी संस्थाओं के अध्यापक और प्राचार्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे। स्कूलों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिनके छात्रों ने सैनिकों को रक्षाबंधन पर राखियां भेज कर देशभक्ति का परिचय दिया है। साहित्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल के सभी अभिभावकों के अतिरिक्त सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें